![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 1 IMG 20240302 WA0006](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240302-WA0006-1024x512.jpg)
शिक्षा आधारित एनजीओ “हमारा संकल्प” ने बर्नपुर के भारती भवन में शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अपना स्थापना दिवस मनाया। हमारा संकल्प बिहार, बंगाल तथा उत्तर प्रदेश राज्य के कुल 33 स्थानों में शिक्षण केंद्र संचालित करता है, जिसमें 3500 से अधिक छात्र पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारते हैं l
![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 2 IMG 20240228 WA0139 6](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240228-WA0139-6-1024x353.jpg)
यहां इस कार्यक्रम में परोपकारी कार्यों के लिए मैथन अलॉय लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष चंद्र अग्रवाल और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा आधारित कार्यों के लिए दीप नारायण नायक को उद्घाटन संकल्प रत्न पुरस्कार सम्मान दिया गया। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए सक्रिय दुर्गापुर स्टार एनजीओ ने एजुकेशन वर्क्स के लिए हमारा संकल्प उत्कृष्टता पुरस्कार जीता।
![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 3 IMG 20240302 WA0001](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240302-WA0001-1024x1024.jpg)
यहां अतिथी के तौर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, सेल आईएसपी के पूर्व ई. डी राजीव कुमार, आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बगड़िया, जमुड़िया के समाजसेवी अजय खेतान आदि उपस्थित थे।
बर्नपुर यूनाइटेड क्लब, ग्रीन क्लब रानीगंज और रानीगंज के एथलेटिक्स कोच रवि कुमार को संकल्प सम्मान पुरस्कार दिया गया।
![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 4 IMG 20240228 WA0163 6](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240228-WA0163-6-1024x353.jpg)
छोटे छोटे छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी और इतिहास आधारित फेसऑफ़ के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों से इतिहास से जुड़े 45 से अधिक प्रश्न पूछे गये और छात्रों ने सही उत्तर दिए।
![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 5 IMG 20240302 111318](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240302_111318-1024x593.jpg)
संस्था का लक्ष्य आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के दो लाख से अधिक छात्रों तक ज्ञान पहुंचने और नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का है।
![शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने वाला "हमारा संकल्प" संस्थान ने पांचवा स्थापना दिवस मनाया 6 IMG 20240228 WA0116 6](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240228-WA0116-6-1024x353.jpg)
संस्था अध्यक्ष सुभाष अग्रवाला, संस्थापक अजय कुमार सिंह, सचिव राजेश देवघरिया, कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुटगुटिया, संयुक्त सचिव अजय कुमार वर्मा, महिला समिति अध्यक्ष मुनमुन राय, सचिव ज्योति बाला, संयुक्त सचिव मऊ दास, प्रबंधक डोलन पाल, बिक्रम पासवान, सीता प्रसाद, बैजंती रजक, कुमारी रितिका, मोहम्मद असलम मौजूद थे।