
भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति के दो दिन के मैराथन बैठक के बाद शनिवार की शाम 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। जिसमें पश्चिम बंगाल के 20 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के टक्कर देने के लिए भाजपा ने भोजपुरी पावर स्टार सह गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है।

माना जाता है कि आसनसोल लोकसभा सीट हिंदी भाषी बाहुल्य सीट है। इसलिए तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से विजय हुए। उम्मीदवार बॉलीवुड उम्मीदवार बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा पर फिर भरोसा जताया है। तो उसके खिलाफ भाजपा ने भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता सह गायक पवन सिंह को मैदान में उतारा है।

कौन है पवन सिंह
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा के पास जोकहरी गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने चाचा अजीत सिंह से गायन सीखा। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एचएनके (+2) स्कूल आरा से पूरी की। कम उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और अब उनके प्रशंसक उनकी उल्लेखनीय गायकी के कारण उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहते हैं।

कब हुआ राजनीति में आगमन
भाजपा के केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह राज्य इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय और महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में वर्ष 2014 में पवन सिंह को भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया गया । उनके एक साक्षात्कार में कहा गया था कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाना था , लेकिन किसी कारणवश वह नहीं बन सके। लेकिन इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह का दावा है कि इस बार उन्हें हर हाल में चुनाव लड़ना है। अब उन्हें भाजपा ने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतार दिया है। गौरतलब है कि आसनसोल लोकसभा सीट पहले कांग्रेस फिर माकपा का गढ़ रहा। फिर वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में बाबुल सुप्रियो ने इस सीट पर भगवा का परचम लहराया। लेकिन बीच में बाबू सुप्रियो ने भाजपा से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में चले गए।

इसके बाद टीएमसी ने बॉलीवुड अभिनेता उर्फ बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतरा। उन्होंने रिकार्ड मतों से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल को हराकर पहली बार तृणमूल कांग्रेस को आसनसोल लोकसभा केंद्र से जीत की स्वाद चखाई। टीएमसी ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताया है। जिसको टक्कर देने के लिए भाजपा ने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को मैदान में उतारा है। अब देखना है कि भाजपा तीसरी आम चुनाव में अपनी जीत को दोहराती है या फिर तृणमूल कांग्रेस बाजी मरती है। हालांकि भाजपा के प्रदेश संयोजक मिठू घाटी ने पवन सिंह के टिकट दिए जाने पर खुशी जताई हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग पूरी मेहनत करके पवन सिंह को यहां से जीत कर भेजेंगे। पवन सिंह को यहां भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।