• nagaland state lotteries dear

आसनसोल नगर निगम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20240311 172142

आसनसोल, 11 मार्च: आसनसोल नगर निगम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के आयोजन में आसनसोल नगर निगम के साथ-साथ जयप्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल चेंज नामक संस्था ने अहम भूमिका निभाई l इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय के साथ डिप्टी मेयर वसीमुल हक, नगर निगम एनयूएलएम कार्यालय की मेयर परिषद इंद्राणी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया गया।

IMG 20240311 172128


इस मौके पर मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया l लेकिन किन्हीं कारणों से उस दिन आसनसोल नगर निगम द्वारा जश्न नहीं मनाया गया और कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका। इसलिए इस दिन यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। हमारे देश की प्रधानमंत्री एक महिला थीं। देश की वर्तमान राष्ट्रपति एक महिला हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सरकार बनाकर एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जिस तरह से काम किया है वह पूरे देश में अभूतपूर्व है। मेयर ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिभा को बढ़ाना होगा l देश को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए आगे आएं। मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के सहयोग से महिलाओं के विकास के लिए हमेशा तैयार है।

ghanty

Leave a comment