City Today News

monika, grorius, rishi

शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में लेफ्ट बैंक में पथसभा का आयोजन

IMG 20240511 WA0033

कल्यानेश्वरी : देंदुआ ग्राम पंचायत अंतर्गत लेफ्ट बैंक तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय के निकट शुक्रवार की संध्या तृणमूल कांग्रेस, आसनसोल लोकसभा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक पथसभा का आयोजन किया गया। पथ सभा में मुख्य रूप से सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह एवं सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस (आईएनटीटीयूसी) अध्यक्ष मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

IMG 20240511 WA0034


सभा को संबोधित करते हुए सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने कहा तृणमूल कांग्रेस ने जनता की सेवा के लिए दुकान खोल दिया है l 24 घंटा जहाँ जनसेवा किया जाता है। भाजपा की उम्मीदवार जो हर जगह फैल हो गये है उसे आसनसोल में फेंक दिया गया l किन्तु यहाँ की जनता ने पहले से ही भाजपा को यहाँ नकार दिया है। सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस (आईएनटीटीयुसी) अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा तृणमूल कांग्रेस लोगों के लिए हर वक्त सुख दुख में तत्त्पर रहती है और आगे भी रहेगी। भाजपा ने देश को जुमला छोड़कर कुछ नही दिया, लोग महगाई से त्रस्त है।

City Today News

ghanty
monika and rishi

Leave a comment