कुल्टी में सनसनी! कब्रिस्तान के पास जोड़ से मिला अज्ञात शव, इलाके में दहशत

single balaji

कुल्टी: पश्चिम बंगाल के कुल्टी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बोडरा कब्रिस्तान के पास स्थित एक जोड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही इस शव पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल में डर और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, तो कुछ इसे रहस्यमयी मौत बता रहे हैं।

सूचना मिलते ही कुल्टी के एसीपी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिन्हो महापात्र और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 05 31 at 16.13.03

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ समय पहले हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट बयान देना संभव नहीं है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक कौन था और वह यहां कैसे पहुंचा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। खासकर कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल कुल्टी थाना पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। आने वाले दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

ezgif 22b6a523914e707e 300x300 1
ghanty

Leave a comment