बर्नपुर में विकास कार्य रोकने पर बवाल, महिलाओं ने संभाली कमान!

बर्नपुर: आसनसोल नगर निगम और सेल आईएसपी प्रबंधन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। जब अधिकारी विकास कार्य में बाधा डालने लगे, तो आम महिलाओं ने खुद जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। नगर निगम पार्षद अशोक रुद्र समेत स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस्को अधिकारी, जिन्हें शहर की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए, वे खुद नगर निगम के विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं।

महिलाओं का सड़क पर उतरकर विरोध, बोले – अब और बर्दाश्त नहीं!

बर्नपुर को सुंदर और विकसित करने के लिए नगर निगम ने हाई मास्ट लाइट और “आई लव बर्नपुर” सेल्फी प्वाइंट लगाने की योजना बनाई थी। लेकिन इस्को अधिकारियों ने बार-बार इसमें अड़ंगा डाला। निगम ने कई बार पत्र भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब हालात ऐसे हो गए कि सामान्य महिलाएं भी सड़कों पर उतर आईं और विरोध जताने लगीं।

पार्षद अशोक रुद्र का बड़ा बयान – “इस्को को विकास से परहेज क्यों?”

वार्ड के पार्षद अशोक रुद्र ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस्को प्रबंधन, जो खुद शहर की देखरेख के लिए जिम्मेदार है, वही विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस्को की कई जमीनों पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है, जिसमें कुछ सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों की भी मिलीभगत है। यदि इस्को अपनी जमीन को बचाना चाहता है, तो सबसे पहले अवैध कब्जा हटाए, ना कि विकास कार्यों में अड़चन डाले।

बर्नपुर के विकास के लिए इस्को ने क्या किया? जनता ने पूछा सवाल!

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि इस्को प्रबंधन बर्नपुर के विकास के लिए क्या कर रहा है? जब नगर निगम बाजार क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कर रहा है, हाई मास्ट लाइट लगा रहा है, तो इस्को अधिकारी केवल काम रोकने में लगे हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि इस्को ने सहयोग नहीं किया, तो जनता खुद विकास कार्यों की कमान संभालेगी।

ghanty

Leave a comment