Thursday, 17 September 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
वोट-बाद हिंसा के आरोप में सालानपुर के तृणमूल प्रधान श्रीकांत पातर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड आसनसोल में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, उषाग्राम-कालिपहाड़ी में कचरा फैलाने वालों पर नजर करीब सात दिन बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता अरूप मुखर्जी, रिहाई पर समर्थकों में खुशी आसनसोल में टोटो-मिनीबस विवाद पर लगा विराम, प्रशासन की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म आसनसोल नगर निगम गेट के सामने बड़ा हादसा, साइकिल से टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टोटो; कई यात्री घायल दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट, सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक वोट-बाद हिंसा के आरोप में सालानपुर के तृणमूल प्रधान श्रीकांत पातर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड आसनसोल में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, उषाग्राम-कालिपहाड़ी में कचरा फैलाने वालों पर नजर करीब सात दिन बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता अरूप मुखर्जी, रिहाई पर समर्थकों में खुशी आसनसोल में टोटो-मिनीबस विवाद पर लगा विराम, प्रशासन की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म आसनसोल नगर निगम गेट के सामने बड़ा हादसा, साइकिल से टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टोटो; कई यात्री घायल दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट, सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक
Viral News

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिवस पर शरबत वितरण और हवन-यज्ञ का आयोजन

Moutushi · 13 June 2026, 3:56 PM

आसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे इलाके में सेवा, श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। बस्तीन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के सामने उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया और हर कोई इस पहल की सराहना करता नजर आया।

इस खास मौके पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जहां विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनके लंबे और सफल जीवन के लिए प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बस्तीन बाजार दुर्गा मंदिर को पुनः खोलने और इसके विकास में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से मंदिर परिसर में कई सुधार कार्य हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनके जन्मदिवस पर इस तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व अजय यादव ने किया। इस अवसर पर अजय यादव, दिव्यांशु अग्रवाल, आशीष गुप्ता, कृष्णा चौधरी, विजय गोड़ाई, संजीव प्रसाद, राहुल बर्नवाल, नीरज शॉ और कुणाल देब सहित कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने का काम किया।

Advertisement