City Today News

monika, grorius, rishi

बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री मलय घटक ने किया शिलान्यास

IMG 20240316 WA0002

वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र की मांग आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 54 के स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। राज्य के कानून मंत्री मलय घटक के अथक प्रयास से इस कार्य को मंजूरी मिल गई है। वार्ड 54 में हेल्थ सेंटर का शनिवार को शिलान्यास किया गया। यहां मंत्री मलय घटक ने शिलापट का अनावरण कर हेल्थ सेंटर का शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्य के श्रम व क़ानून मंत्री मलय घटक, वार्ड 54 के पार्षद दिलीप बराल, वार्ड 54 टीएमसी प्रेजिडेंट राजा बागची, वार्ड 20 के पार्षद अर्जुन माझी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20240316 WA0004

यहां मंत्री मलय घटक ने कहा कि वर्षो से इस इलाके के लोगों की यज्ञ मांग थी जिसे ममता बनर्जी के आशीर्वाद से पूरा किया गया है। बीते 34 वर्षों से यहां वामफ्रंट का राज था। लोगों को उम्मीद थी कि यहां का विकास होगा, किन्तु आसनसोल में जो भी था, वो वामफ्रंट के शासन में ख़त्म हो गया। 2011 के बाद टीएमसी की सरकार आने के बाद तेजी से शहर का विकास हुआ है। ज्ञात हो कि वार्ड 54 आदिवासी बहुल इलाका है। यहां के लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं के लिए लम्बी दूरी तय कर जिला अस्पताल जना पड़ता था। इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से यहां के स्थनीय लोगों को काफ़ी सहूलियत मिलेगी।

City Today News

ghanty
monika and rishi

Leave a comment