• nagaland state lotteries dear

रात में कूड़ा संग्रहण! रात में ‘सफाई’ अभियान, दुर्गापुर नगर पालिका की नई पहल

दुर्गापुर : रात नौ बजे बजार में सफाई कर्मी कचरा संग्रह करेंगे l मच्छर, मक्खी और साँप कम हो जायेंगे। इससे दुर्गापुर के लोगों को राहत मिलेगी l ऐसी ही एक नई पहल दुर्गापुर नगरपालिका ने की हैं l यह पहल अच्छी है, दुर्गापुर के कई महत्वपूर्ण बाजारों में रात के समय हजारों लोग सब्जियों के छिलके, प्लास्टिक सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को इकट्ठा करते हैं, जैसे-जैसे रात बढ़ती है, बदबू शुरू हो जाती है। उस दुर्गंध से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है l कुत्ते, बिल्ली, मच्छर, मक्खी और साँपों का प्रकोप सार्वजनिक जीवन में ख़राब स्थिति पैदा कर दे रहा है। दुर्गापुर नगर निगम में कई बार ऐसी शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं l इन मुद्दों पर विचार करने के बाद दुर्गापुर नगर पालिका ने रात में सफाई अभियान शुरू किया l
प्रशासनिक बोर्ड की अध्यक्ष अनिंदिता मुखोपाध्याय, नगर आयुक्त अबुल कलाम आजाद इस्लाम, प्रशासनिक बोर्ड सदस्य राखी तिवारी, धर्मेंद्र यादव और अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को दुर्गापुर के वार्ड नंबर 8 के लाला लाजपत रॉय इलाके में इस सेवा की शुरुआत की l
प्रशासनिक बोर्ड की अध्यक्ष अनिंदिता मुखोपाध्याय ने कहा, “दुर्गापुर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका हर पल सक्रिय है। इस क्षेत्र से रात्रिकालीन सफाई सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा भविष्य में भी दुर्गापुर के 43 वार्डों में जारी रहेगी। आने वाले समय में दुर्गापुर को एक नया रूप मिलेगा।”

ghanty

Leave a comment