TOP NEWS
1.लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग, लेह में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प, CRPF की गाड़ी और भाजपा दफ्तर को फूंका
2.अमेरिकी कंपनी Uber ने देश के दो सबसे व्यस्त स्टेशनों हावड़ा और अहमदाबाद से नई सेवा शुरू करने के लिए भारतीय रेलवे के साथ किया करार, यात्रियों को मिलेगी राहत
WEST BENGAL
3.CM ममता ने बारिश से संबंधित हादसे में मृत ठाकुरपुकुर निवासी शख्स के परिजन से फोन पर की बात, मेयर फिरहाद हकीम भी मोमिनपुर में पीड़ित के घर पहुंचे
4.‘RG Kar अस्पताल से जूनियर डाक्टर अनिकेत महतो का तबादला न करें’, बंगाल सरकार को HC का आदेश
5.हावड़ा के सांकराइल में कारोबारी के घर चोरी का उद्भेदन, नौकरानी समेत 4 गिरफ्तार, 27 भर सोने के गहने, चांदी के सामान और ढाई लाख कैश बरामद
6.कूचबिहार के दिनहाटा में TMC नेता के घर पर फटा बम, तेज विस्फोट से दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस
7.मालदा के कालियाचक में बांध के किनारे से रक्तरंजित शव बरामद, हाल में दूसरे राज्य से लौटा था श्रमिक युवक
NATIONAL
8.17 लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार, दिल्ली के वसंतकुंज में चलाता है आश्रम
9.‘योगी खुद को पीएम मोदी का उत्तराधिकारी मानते हैं’, CWC की मीटिंग में बोले खरगे, नीतीश कुमार को कहा ‘बोझ’
10.गुमला में इनामी छोटू समेत 3 नक्सली ढेर, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
11.रामलीला करते कलाकार की मौत, हिमाचल में स्टेज पर डायलॉग बोलते हार्ट अटैक आया; दशरथ की भूमिका निभा रहे थे
12.तेलंगाना की कमाई का 57% चुनावी वादों में जा रहा: कर्नाटक में 35%, MP में ये खर्च 27% तक; बुनियादी जरूरतों में हाथ तंग
13.मुरादाबाद: पुलिसकर्मी के घर से चोरों ने 32 लाख का माल समेटा, परिवार के चार सदस्य करते हैं सरकारी नौकरी
14.मुंबई: गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 6 महिला समेत सात लोग झुलसे
INTERNATIONAL
15.सड़क पर चल रही थीं गाड़ियां, अचानक बीचोबीच बन गया ‘पाताललोक’, धरती में समाए बिजली के खंभे, बैंकॉक में दिल दहलाने वाली घटना
16.संयुक्त राष्ट्र में गूंजा ‘ओम शांति, शांति ओम’; सबसे बड़े मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दुनिया को सौहार्द्र और एकजुटता का दिया संदेश
CITY TODAY NEWS NETWORK, ASANSOL














