City Today News

monika, grorius, rishi

11 बजे तक पांचवें चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओ को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा, अबतक 23.66% मतदान संपन्न

IMG 20240520 133045 1

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है।
सुबह 11 बजे तक 23.66% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.70% और सबसे कम महाराष्ट्र में 15.93% अबतक मतदान हुआ है।
इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 21.07%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 24.02% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 22.48% वोटिंग हुई है।
उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प सहित और कई जगहों से छिटपुट घटनाओ की ख़बर पाई जा रही है।
मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने आज वोटिंग की। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला। कुल मिलाकर सभी जगह चुनाव शांतिपूर्ण चल रही है सर आगे कि अपेक्षा इसबार बंगाल में ज्यादा झड़प कि खबरें पाई जा रही है l
543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।
दैनिक 11 बजे तक का राज्य मतदान प्रतिशत बिहार 21.11%, जम्मू-कश्मीर 21.37%, झारखंड 26.18%, लद्दाख 27.87%, महाराष्ट्र 15.93%, ओडिशा 21.07%, उत्तर प्रदेश 27.76%, पश्चिम बंगाल 32.70% मतदान संपन्न l

City Today News

ghanty
monika and rishi

Leave a comment