![दुर्गापुर में भाजपा कार्यालय में लगी आग, तृणमूल पर आग लगाने का आरोप 1 IMG 20240421 184133](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240421_184133-1024x553.jpg)
दुर्गापुर में बी जे पी कार्यालय में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई l भाजपा ने तृणमूल कोंग्रेस पर आरोप लगाया है जबकि तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है l फायर ब्रिगेड और प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यालय में कोई लोग नहीं थे l तभी तृणमूल समर्थित उपद्रवियों ने पार्टी कार्यालय में आग लगा दी है। इससे पहले उन्होंने वार्ड नंबर 23 में पार्टी का झंडा फाड़ने की भी शिकायत की है। यह भी आरोप है कि पुलिस सही से कार्य नहीं कर रही है। हालांकि, तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे के कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पा लिया। दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने पर बड़ा आंदोलन करने का आह्वान किया गया है।