![कृति आज़ाद के समर्थन में बांग्ला फ़िल्म स्टार देव का रोड शो 1 IMG 20240510 175028](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240510_175028-1024x578.jpg)
दुर्गापुर : जहां एक और पार्टी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया, वही दुर्गापुर में कीर्ति आजाद के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे बांग्ला फिल्म अभिनेता देव l अभिनेता देव का रोड शो दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कीर्ति आजाद के समर्थन में दुर्गापुर में शुरू हुआ l यह रोड शो दुर्गापुर स्टील टाउनशिप में न्यूटन जेसी बोस रोटरी से रघुनाथपुर सम्मेलनी मैदान तक किया गया। रोड शो में देव के साथ बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार कीर्ति आजाद भी थे।
![कृति आज़ाद के समर्थन में बांग्ला फ़िल्म स्टार देव का रोड शो 2 IMG 20240510 175043](https://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240510_175043-1024x584.jpg)
खुला हुड वाले कार में करीब 2 किमी तक रोड शो चलता रहा। सड़क के दोनों ओर चाहनेवालो का हुजूम उमड़ पड़ा। देव के प्रशंसक रोड शो शुरू होने से तीन घंटे पहले से ही देव की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। प्राकृतिक आपदा के कारण कल क्षेत्र में देव का रोड शो रद्द कर दिया गया था। देव लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहें थे l और कृति आज़ाद को वोट देने की अपील कर रहें थे l