• nagaland state lotteries dear

सर्द सुबह की खौफनाक वारदात,पारिवारिक विवाद में देवर ने कर दी भाभी की हत्या

दुर्गापुर : सर्द सुबह में दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के कालीगंज इलाके में खून से सनी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते देवर विष्णु रूईदास ने अपनी भाभी बिंदु रूईदास (32) की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, जब सास ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावर देवर ने उन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी विष्णु रूईदास को गिरफ्तार कर लिया।

गमगीन परिवार, दहशत में लोग

शनिवार सुबह बिंदु और विष्णु के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में विष्णु ने धारदार हथियार से बिंदु पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गले और शरीर पर कई गहरे जख्म लगने के कारण बिंदु लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए उसकी सास दौड़ीं, लेकिन विष्णु ने उन पर भी हमला कर दिया।

सास की चीख-पुकार सुनकर इलाके के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इसके बाद जल्द ही पुलिस ने विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी सुबीर रॉय ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, लेकिन अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।”

इस खौफनाक घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी खेल में बदल गया।

ghanty

Leave a comment