Saturday, 12 September 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
आसनसोल के वार्ड 58 में टीएमसी नेत्री पर हमले का आरोप, घर पर भी हमला; पुलिस में शिकायत आसनसोल में ऑटो-टोटो को लेकर बस मालिकों की बड़ी बैठक, रोजगार पर मंडराया संकट! आसनसोल में सफाई व्यवस्था पर निगम कमिश्नर की सख्ती, डस्टबिन के बाहर कूड़ा फेंकने वालों को दिया बड़ा संदेश अतनु दास की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, आसनसोल कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन आसनसोल में बीजेपी का बड़ा ‘सेवा संकल्प अभियान’, पत्रकार सम्मेलन में जिला नेतृत्व ने बताई पूरी रणनीति नूनी पंचायत में बदला सियासी समीकरण! बीजेपी की ऋतु बाउरी बनीं प्रधान, कार्यकर्ताओं ने खेला अबीर आसनसोल के वार्ड 58 में टीएमसी नेत्री पर हमले का आरोप, घर पर भी हमला; पुलिस में शिकायत आसनसोल में ऑटो-टोटो को लेकर बस मालिकों की बड़ी बैठक, रोजगार पर मंडराया संकट! आसनसोल में सफाई व्यवस्था पर निगम कमिश्नर की सख्ती, डस्टबिन के बाहर कूड़ा फेंकने वालों को दिया बड़ा संदेश अतनु दास की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, आसनसोल कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन आसनसोल में बीजेपी का बड़ा ‘सेवा संकल्प अभियान’, पत्रकार सम्मेलन में जिला नेतृत्व ने बताई पूरी रणनीति नूनी पंचायत में बदला सियासी समीकरण! बीजेपी की ऋतु बाउरी बनीं प्रधान, कार्यकर्ताओं ने खेला अबीर
आसनसोल-दुर्गापुर

आसनसोल में भाजपा कैंप में बवाल, ‘कोयला माफिया’ की एंट्री पर हंगामा

Moutushi · 8 August 2026, 4:11 PM

आसनसोल:
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सेवा कैंप के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की एंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते कैंप का माहौल गर्म हो गया और कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा माइनॉरिटी आसनसोल जिला अध्यक्ष नाजिम साबिया ने कैंप के एंट्री गेट पर एक व्यक्ति को रोकते हुए बाहर निकाल दिया। उस व्यक्ति की पहचान अकबर के रूप में हुई, जो जामुड़िया का निवासी बताया जा रहा है।

बताया गया कि अकबर बाराबनी विधानसभा क्षेत्र का कार्ड लेकर कैंप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नाजिम साबिया ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कोयला माफिया को यहां क्यों इंट्री दी गई? यह व्यक्ति इस कार्यक्रम में कैसे पहुंचा?” उनके इस बयान के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए अकबर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह पहले कभी-कभी कोयले का काम करता था, लेकिन अब उस काम से उसका कोई संबंध नहीं है। उसने बताया, “मैं यहां अपने एक दोस्त के साथ आया हूं, मेरा कोई गलत इरादा नहीं है।”

घटना के कारण कुछ समय के लिए कैंप के प्रवेश द्वार पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया।

👉 इस घटना ने न केवल कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी हलचल तेज कर दी है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement