Friday, 11 September 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
₹20 हजार की रिश्वत लेते ईसीएल अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई से मचा हड़कंप आसनसोल में जोमैटो डिलीवरी कर्मचारियों का काम बंद, कम पेआउट को लेकर भड़का विरोध नियामतपुर में गूंजा भक्ति का जयकारा, श्याम दादी मंदिर की विशाल कलश यात्रा ने मोहा मन बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, आसनसोल में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तेज बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी मिनीबस, एक महिला और बच्चा घायल; नियामतपुर में मचा हड़कंप दुर्गापूजा से पहले आसनसोल को बड़ी राहत! भगत २ मोड़ से जुबली मोड़ तक सड़क की मरम्मत जल्द ₹20 हजार की रिश्वत लेते ईसीएल अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई से मचा हड़कंप आसनसोल में जोमैटो डिलीवरी कर्मचारियों का काम बंद, कम पेआउट को लेकर भड़का विरोध नियामतपुर में गूंजा भक्ति का जयकारा, श्याम दादी मंदिर की विशाल कलश यात्रा ने मोहा मन बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, आसनसोल में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तेज बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी मिनीबस, एक महिला और बच्चा घायल; नियामतपुर में मचा हड़कंप दुर्गापूजा से पहले आसनसोल को बड़ी राहत! भगत २ मोड़ से जुबली मोड़ तक सड़क की मरम्मत जल्द
Viral News

बाराबनी में बड़ा एक्शन! पंचायत अध्यक्ष असित सिंह और उपप्रधान विश्वजीत सिंह गिरफ्तार

Moutushi · 26 June 2026, 12:31 PM

आसनसोल/बाराबनी: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बाराबनी क्षेत्र में पंचायत राजनीति उस समय गरमा गई, जब पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह और उनके भाई विश्वजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विश्वजीत सिंह पानुरिया ग्राम पंचायत के उपप्रधान भी हैं। दोनों को बाराबनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ मतदान के बाद हुई हिंसा, धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े कई मामले दर्ज थे। इन्हीं मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद जब दोनों आरोपियों को थाने से बाहर लाया गया, तो उनके कमर में रस्सी बांधकर निकाला गया, जिसने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें आसनसोल अदालत में पेशी के लिए लेकर पहुंची।

जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, बाराबनी के कई इलाकों में लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई। वहीं दूसरी ओर, आसनसोल अदालत परिसर में अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ लोगों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए और आरोपियों को चप्पल दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला पंचायत चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा से जुड़ा हुआ है, जिसने पहले ही इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना रखा था। गिरफ्तारी के बाद अब राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अब अदालत में पेशी के दौरान पुलिस आरोपियों की रिमांड की मांग कर सकती है, जिससे मामले की गहराई से जांच की जा सके। वहीं, विपक्षी दल इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

फिलहाल दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस पूरे घटनाक्रम ने बाराबनी समेत पूरे आसनसोल क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Advertisement