Tuesday, 10 November 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
नियामतपुर में होटल के बाहर खड़ी स्कूटी बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हुई राख दुर्गापुर के बेनाचिती में भीषण अग्निकांड, डेकोरेटर्स का गोदाम जलकर राख साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026: मंगल और बुध की चाल से मेष, सिंह और धनु राशि को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य दुर्गापुर के काली मंदिर में बड़ी चोरी, पीछे का ताला तोड़कर भोग के बर्तन लेकर फरार हुए बदमाश आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में रंगों का उत्सव, विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाई कलात्मक प्रतिभा आसनसोल में आर्य संघा काली पूजा का भव्य उद्घाटन, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया शुभारंभ नियामतपुर में होटल के बाहर खड़ी स्कूटी बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हुई राख दुर्गापुर के बेनाचिती में भीषण अग्निकांड, डेकोरेटर्स का गोदाम जलकर राख साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 नवंबर 2026: मंगल और बुध की चाल से मेष, सिंह और धनु राशि को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य दुर्गापुर के काली मंदिर में बड़ी चोरी, पीछे का ताला तोड़कर भोग के बर्तन लेकर फरार हुए बदमाश आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल में रंगों का उत्सव, विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी दिखाई कलात्मक प्रतिभा आसनसोल में आर्य संघा काली पूजा का भव्य उद्घाटन, विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया शुभारंभ
आसनसोल-दुर्गापुर

आसनसोल नगर निगम के गोदाम में लापरवाही का खुलासा! मंत्री अग्निमित्रा पाल ने जताई नाराजगी

Moutushi · 5 June 2026, 3:41 PM

आसनसोल नगर निगम के कालीपहाड़ी स्थित गोदाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने गोदाम में रखी विभिन्न सामग्रियों की खराब स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने देखा कि बड़ी मात्रा में तिरपाल और अन्य जरूरी सामान लंबे समय से उपयोग न होने के कारण खराब हो रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि जिन जरूरतमंद लोगों तक ये सामग्री पहुंचनी चाहिए थी, उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया।

इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान कई डस्टबिन भी खराब हालत में पड़े मिले, जो शहर की सफाई व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े करते हैं। इसके अलावा कूड़ा उठाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई बड़े वाहन भी लंबे समय से खराब स्थिति में गोदाम में खड़े पाए गए।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह सरकारी संपत्ति का बर्बाद होना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह न केवल संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि जनता के अधिकारों के साथ भी अन्याय है।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि “स्वच्छ भारत, ग्रीन आसनसोल और क्लीन आसनसोल” जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस निरीक्षण के बाद नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है और कई विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन सामग्रियों का सही उपयोग किया जाता, तो शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर हो सकती थी। अब सभी की नजर मंत्री द्वारा उठाए जाने वाले अगले कदम पर टिकी है।

Advertisement