• nagaland state lotteries dear

अजय नदी में 19 घंटे बाद मिला राहुल रॉय का शव, शुभम मंडल अब भी लापता!

शिबपुर, दुर्गापुर: अजय नदी में पवित्र स्नान करने गए दो किशोर पानी में डूब गए, जिसमें से एक का शव 19 घंटे बाद बरामद हुआ। मंगलवार को दुर्गापुर के चाशीपाड़ा से सटे टालीगंज पाड़ा के रहने वाले राहुल रॉय (15) और शुभम मंडल (17) शिबपुर में अजय नदी में स्नान के दौरान डूब गए थे।

🔹 19 घंटे बाद राहुल का शव मिला, लेकिन शुभम अब भी लापता!

घटना के बाद से ही पुलिस और बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। बुधवार सुबह 19 घंटे बाद राहुल रॉय का शव अजय नदी से बरामद किया गया। लेकिन अभी तक शुभम मंडल का कोई सुराग नहीं मिला है। बचाव दल की तलाश जारी है।

🔹 हादसा कैसे हुआ?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चार दोस्त अजय नदी में पवित्र स्नान के लिए गए थे। स्नान के दौरान उन्होंने अपनी पैंट उतारकर गमछा पहना और नदी में उतर गए। लेकिन सही तैरना नहीं जानने के कारण पानी के तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते राहुल और शुभम गहरे पानी में समा गए।

🔹 प्रशासन पर लापरवाही का आरोप!

शुभम मंडल के रिश्तेदार उत्तम मंडल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,
“कल शाम 4 बजे लड़के डूब गए, लेकिन रातभर कोई बचाव कार्य नहीं हुआ! सुबह 8:30 बजे तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की लापरवाही के कारण हमें अपने बच्चों की कोई खबर नहीं मिली!”

🔹 इलाके में शोक और आक्रोश, शुभम की तलाश जारी!

राहुल की मौत से उसके परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है। शुभम की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन और गोताखोर टीम लगातार प्रयास कर रही है। अजय नदी के तट पर शुभम के परिवारवाले बदहवास हालत में उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

ghanty

Leave a comment