City Today News

monika, grorius, rishi

एआईएमआईएम पश्चिम बर्दवान के नेता दानिश अजीज गिरफ्तार, यौन शोषण का आरोप

IMG 20240423 210405

विधानसभा चुनाव से आसनसोल में एआइएमआइएम के नेता दानिश अजीज ने अपनी पहचान बना ली है l वे लगातार सुर्खियों में रहते हैं l उन्हें अक्सर भ्र्ष्टाचार, अन्याय के खिलाफ, दूरनीति के बिरुद्ध आवाज उठाते देखा गया l लेकिन इसबार उनके ही खिलाफ आरोप लगा है की उन्होंने शादी का प्रलोभन देकर, धनबाद की एक युवति के साथ यौन शोषण किया है और अब सादी से इनकार कर रहें है l यौन शोषण के मामले में आरोपी एआइएमआइएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है।दानिश के खिलाफ झारखंड के धनबाद की एक युवती ने यौन शोषण का मामला कुछ दिन पहले आसनसोल उत्तर थाना में दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और दानिश को गिरफ्तार किया l शिकायतकर्ता पीड़िता ने आरोप लगाया है की दानिश ने उसे शादी का झांसा देकर उससे लगातार दुष्कर्म किया। वहीं शादी करने से इनकार कर दिया। पिछले एक साल से उसके साथ दानिश का संबंध चल रहा था। उसने दावा किया कि धनबाद व रानीगंज के विभिन्न स्थानों पर वह दोनों मिला करते थे। 31 जनवरी को भी दानिश उसे एक होटल में ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाया। जब शादी का दबाव दिया तो दानिश ने कहा उसे शादी में दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। वह लोग पहले दानिश के घरवालों से मिलने आए लेकिन घर वालों ने भी किसी तरह का हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। तब जाकर न्याय की आस लिए वह लोग कानून के दरवाजे पर पहुंचे। आसनसोल नार्थ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। गौरतलब है कि 2021 में दानिश ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उसके प्रचार में मीम प्रमुख ओवैसी आये थे।

City Today News

ghanty
monika and rishi

Leave a comment