पश्चिम बंगाल भाजपा आसनसोल जिला कार्यालय के प्रांगण में जिला अध्यक्ष बाप्पा चटर्जी ने कमल का झंडा उत्तनल कर 6 अप्रैल भाजपा ने 45 वां स्थापना दिवस पालन किया। स्थापना दिवस पर भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव तापस राय ने किया। स्थापना दिवस पर पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कर्मकार,भाजपा प्रदेश सदस्य पवन सिंह, भाजपा प्रदेश सदस्य सभापति सिंह, जिला महासचिव मधुमिता चटर्जी, सचिव सम्पा चटर्जी,अभीजित राय, कुल्टी विधानसभा कन्वेनर अमित घोष, आसनसोल जिला मीडिया कन्वेनर टिंकु वर्मा, कुल्टी भाजपा मंडल 4 के उपाध्यक्ष काजल दास, महासचिव अनिमेष माझी, कुल्टी मंडल वार्ड 63 के कन्वेनर उत्तम चक्रवर्ती,रानीगंज मंडल अध्यक्ष सोनी जी के साथ काफ़ी सँख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।आसनसोल जिला अध्यक्ष बाप्पा चटर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले यानी की 6 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। 1984 में 2 सांसद से 270 सांसदों तक पहुंची भारतीय जनता पार्टी के लिए यह वाकई अमृतकाल कहा जा सकता है। 2024 का ये लोकसभा चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण है। वह इसलिए क्योंकि 70 साल तक जिस तरह कांग्रेस ने देश पर राज किया, उसे देखते हुए कहा जा सकता है की बीजेपी ने संकल्प कर लिया है कि उसे आनेवाले दिनों में अगले कई सालों तक सत्ता में काबिज रहना है, शायद यही वजह है कि पार्टी अगले 2047 साल तक का विजन तैयार कर रही है।