Sunday, 25 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
लक्ष्मी पूजा से पहले दुर्गापुर की मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हावड़ा के बांकरा में डेंगू का कहर! संक्रमितों की संख्या 623 पहुंची, एक सप्ताह में 27 नए मामले कोलकाता नगर निगम चुनाव: भाजपा ने टिकट के दावेदारों को दिया अल्टीमेटम, 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन “मां काली को प्रिजन वैन में चढ़ाया, महालया पर ममता को भी जाना पड़ा वैन में”, शुभेंदु अधिकारी का दावा नगर निगम चुनाव से पहले फिरहाद हकीम का बड़ा बयान, कहा- अब नगर राजनीति से संन्यास लेने का समय जामुड़िया की श्याम सेल फैक्ट्री में श्रमिक की असामान्य मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर हंगामा लक्ष्मी पूजा से पहले दुर्गापुर की मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हावड़ा के बांकरा में डेंगू का कहर! संक्रमितों की संख्या 623 पहुंची, एक सप्ताह में 27 नए मामले कोलकाता नगर निगम चुनाव: भाजपा ने टिकट के दावेदारों को दिया अल्टीमेटम, 26 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन “मां काली को प्रिजन वैन में चढ़ाया, महालया पर ममता को भी जाना पड़ा वैन में”, शुभेंदु अधिकारी का दावा नगर निगम चुनाव से पहले फिरहाद हकीम का बड़ा बयान, कहा- अब नगर राजनीति से संन्यास लेने का समय जामुड़िया की श्याम सेल फैक्ट्री में श्रमिक की असामान्य मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर हंगामा
आसनसोल-दुर्गापुर

आसनसोल में भाजपा कैंप में बवाल, ‘कोयला माफिया’ की एंट्री पर हंगामा

Moutushi · 8 August 2026, 4:11 PM

आसनसोल:
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित भाजपा के लाभार्थी सेवा कैंप के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की एंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते कैंप का माहौल गर्म हो गया और कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा माइनॉरिटी आसनसोल जिला अध्यक्ष नाजिम साबिया ने कैंप के एंट्री गेट पर एक व्यक्ति को रोकते हुए बाहर निकाल दिया। उस व्यक्ति की पहचान अकबर के रूप में हुई, जो जामुड़िया का निवासी बताया जा रहा है।

बताया गया कि अकबर बाराबनी विधानसभा क्षेत्र का कार्ड लेकर कैंप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नाजिम साबिया ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कोयला माफिया को यहां क्यों इंट्री दी गई? यह व्यक्ति इस कार्यक्रम में कैसे पहुंचा?” उनके इस बयान के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए अकबर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह पहले कभी-कभी कोयले का काम करता था, लेकिन अब उस काम से उसका कोई संबंध नहीं है। उसने बताया, “मैं यहां अपने एक दोस्त के साथ आया हूं, मेरा कोई गलत इरादा नहीं है।”

घटना के कारण कुछ समय के लिए कैंप के प्रवेश द्वार पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया।

👉 इस घटना ने न केवल कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी हलचल तेज कर दी है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement