Monday, 2 November 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
आसनसोल लाइफलाइन अस्पताल में श्रमिकों का गुस्सा फूटा, 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में 150 कर्मचारियों का प्रदर्शन दुर्गापुर में एसी बसों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, दमकल और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026: दिवाली के सप्ताह कर्क, सिंह और तुला समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य सिर्फ 1 रुपये में हेडफोन पाने के लिए टूट पड़े ग्राहक, नियामतपुर में मची अफरा-तफरी कुल्टी में जुटे बाउरी समाज के प्रतिनिधि, विजय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन छठ पूजा से पहले डीसरगढ़ दामोदर घाट पहुंचे मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, तैयारियों का लिया जायजा आसनसोल लाइफलाइन अस्पताल में श्रमिकों का गुस्सा फूटा, 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में 150 कर्मचारियों का प्रदर्शन दुर्गापुर में एसी बसों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, दमकल और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 नवंबर 2026: दिवाली के सप्ताह कर्क, सिंह और तुला समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य सिर्फ 1 रुपये में हेडफोन पाने के लिए टूट पड़े ग्राहक, नियामतपुर में मची अफरा-तफरी कुल्टी में जुटे बाउरी समाज के प्रतिनिधि, विजय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन छठ पूजा से पहले डीसरगढ़ दामोदर घाट पहुंचे मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, तैयारियों का लिया जायजा
Viral News

रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाए गए तृणमूल नेता! बाराबनी में गूंजे ‘चोर-चोर’ के नारे

Moutushi · 28 June 2026, 1:06 AM

आसनसोल: पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में उस समय जबरदस्त राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता असित सिंह को पुलिस ने कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर पैदल मार्च कराया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय वाहिनी के जवान भी तैनात रहे।

सूत्रों के अनुसार, असित सिंह जो कि बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष और पंचायत समिति के अध्यक्ष हैं, उन्हें उनके पांच सहयोगियों के साथ विभिन्न इलाकों में घुमाया गया। इस दौरान उन्हें साधारण हाफ पैंट और टी-शर्ट में देखा गया, जिससे पूरे घटनाक्रम ने और भी अधिक ध्यान आकर्षित किया।

जैसे ही पुलिस का यह काफिला सड़कों से गुजरा, भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजाकर विरोध जताया और जोर-जोर से “चोर-चोर” के नारे लगाए। पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल साफ देखा गया।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने असित सिंह की ओर बढ़ने और उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा घेरा बनाए रखा और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।

इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्ष इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साध रहा है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जनता के गुस्से का परिणाम है।

घटना के बाद पूरे बाराबनी क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है और सोशल मीडिया पर इस पैदल मार्च के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और राजनीतिक रंग ले सकता है।

Advertisement