Sunday, 25 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
जामुड़िया की श्याम सेल फैक्ट्री में श्रमिक की असामान्य मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर हंगामा सपने में मां लक्ष्मी ने दिया था पूजा का आदेश! खांद्रा के सिंह परिवार में 178 साल से निभाई जा रही परंपरा दुर्गापुर में विजया के बैनर को लेकर तृणमूल-भाजपा में भिड़ंत, युवक को नाले में फेंककर पीटने का आरोप रूपनारायणपुर के मालबहाल मैदान में पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार नियामतपुर में दुर्गा विसर्जन पर दिखा शिव तांडव का अद्भुत नजारा, सड़क के दोनों ओर उमड़ी भारी भीड़ दुर्गापुर में आधी रात को तांडव! तृणमूल कार्यकर्ताओं के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप, सीसीटीवी से मचा हड़कंप जामुड़िया की श्याम सेल फैक्ट्री में श्रमिक की असामान्य मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग पर हंगामा सपने में मां लक्ष्मी ने दिया था पूजा का आदेश! खांद्रा के सिंह परिवार में 178 साल से निभाई जा रही परंपरा दुर्गापुर में विजया के बैनर को लेकर तृणमूल-भाजपा में भिड़ंत, युवक को नाले में फेंककर पीटने का आरोप रूपनारायणपुर के मालबहाल मैदान में पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार नियामतपुर में दुर्गा विसर्जन पर दिखा शिव तांडव का अद्भुत नजारा, सड़क के दोनों ओर उमड़ी भारी भीड़ दुर्गापुर में आधी रात को तांडव! तृणमूल कार्यकर्ताओं के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप, सीसीटीवी से मचा हड़कंप
आसनसोल-दुर्गापुर

सियासत से ऊपर उठकर एक मंच पर आए भाजपा-तृणमूल नेता, आसनसोल में दिखी नई तस्वीर

Moutushi · 5 June 2026, 3:54 PM

आसनसोल: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच अक्सर तीखी बयानबाजी और टकराव देखने को मिलता है, वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आसनसोल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यहां राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए दोनों दलों के नेता एक मंच पर नजर आए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आसनसोल नगर निगम परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमहापौर वसीम उल हक, अभिजीत घटक, निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करना था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया कि बड़े मुद्दों पर एकजुटता संभव है।

अंत में सभी नेताओं और उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया।

Advertisement