Thursday, 17 September 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
वोट-बाद हिंसा के आरोप में सालानपुर के तृणमूल प्रधान श्रीकांत पातर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड आसनसोल में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, उषाग्राम-कालिपहाड़ी में कचरा फैलाने वालों पर नजर करीब सात दिन बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता अरूप मुखर्जी, रिहाई पर समर्थकों में खुशी आसनसोल में टोटो-मिनीबस विवाद पर लगा विराम, प्रशासन की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म आसनसोल नगर निगम गेट के सामने बड़ा हादसा, साइकिल से टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टोटो; कई यात्री घायल दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट, सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक वोट-बाद हिंसा के आरोप में सालानपुर के तृणमूल प्रधान श्रीकांत पातर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड आसनसोल में नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण, उषाग्राम-कालिपहाड़ी में कचरा फैलाने वालों पर नजर करीब सात दिन बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता अरूप मुखर्जी, रिहाई पर समर्थकों में खुशी आसनसोल में टोटो-मिनीबस विवाद पर लगा विराम, प्रशासन की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म आसनसोल नगर निगम गेट के सामने बड़ा हादसा, साइकिल से टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टोटो; कई यात्री घायल दुर्गा पूजा से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट, सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक
बंगाल

सीएम बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी! शमिक भट्टाचार्य संग सीक्रेट मीटिंग से गरमाई सियासत

Moutushi · 11 May 2026, 10:42 AM

आसनसोल/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह उन्होंने सॉल्टलेक स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के घर पहुंचकर मुलाकात की, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, चिनार पार्क स्थित अपने आवास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का काफिला सीधे सॉल्टलेक के बीएच ब्लॉक पहुंचा, जहां शमिक भट्टाचार्य के पैतृक घर पर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई। मुलाकात के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए, जो पार्टी के भीतर मजबूत समन्वय का संकेत माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक रणनीति और आने वाले फैसलों को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार के शुरुआती कदमों को लेकर भी यहां रोडमैप तैयार किया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही शमिक भट्टाचार्य के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें कमल के फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यालय में भी पहले से स्वागत की भव्य तैयारियां की गई थीं—शंखध्वनि और उत्तरिय पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

सोमवार को दोपहर 12 बजे नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में भाजपा सरकार की पहली मंत्रिमंडल बैठक होने जा रही है। यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इतना ही नहीं, पहले ही दिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। दोपहर में वह जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं, जबकि शाम को राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक निर्धारित है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य के डीजी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर और विभिन्न जोन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का गठन हुआ। शपथ के तुरंत बाद ही उन्होंने प्रशासनिक बैठकों का दौर शुरू कर दिया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के पहले ही दिन की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में राज्य में तेज फैसले और सख्त प्रशासनिक कदम देखने को मिल सकते हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कौन-कौन से बड़े फैसले लेते हैं और पश्चिम बंगाल की राजनीति किस नई दिशा में आगे बढ़ती है।

Advertisement