[metaslider id="6053"]

दुर्गापुर में गाय व्यापारियों से बदसलूकी मामले ने तूल पकड़ा: कांग्रेस ने जताया विरोध, पुलिस पर उठाए सवाल

दुर्गापुर (पश्चिम बर्धमान) : कुछ दिनों पहले दुर्गापुर में गाय व्यापारियों के साथ हुई बदसलूकी का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। घटना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पीड़ितों को सरेआम बांधकर उठक-बैठक करवाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दुर्गापुर के जेमुआ ग्राम पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पार्टी इस “अन्याय” के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और आने वाले दिनों में जबरदस्त आंदोलन छेड़ा जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि घटना करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही, लेकिन इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिस अधिकारियों के तत्काल निलंबन की मांग की।

पार्टी नेताओं ने कहा, “यह न केवल कानून व्यवस्था की विफलता है, बल्कि मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। भाजपा की शह पर ऐसे तांडव को अंजाम दिया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।”

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

ghanty

Leave a comment