बिहार दिवस पर अग्निमित्रा पाल का बड़ा आरोप – ‘हिंदीभाषियों पर हो रहा अन्याय’!

single balaji

बिहार दिवस के मौके पर आसनसोल के बर्नपुर में छठ पूजा समिति के साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस दिन को धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल और बिहार के मधुबनी से सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बिहार और बंगाल के गहरे रिश्तों पर बोले सांसद अशोक यादव

ushasi foundation

बैठक के बाद सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि बिहार और बंगाल के बीच अटूट संबंध हैं। बिहार के करीब दो करोड़ लोग काम और अन्य कारणों से पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में निवास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग बंगाल में सम्मानपूर्वक काम कर रहे हैं और बंगाल की प्रगति में बिहार के मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

अग्निमित्रा पाल ने साधा निशाना, कहा – ‘बंगाल में हिंदीभाषियों पर अत्याचार’

जहां एक तरफ बीजेपी सांसद यादव ने बिहार और बंगाल के रिश्तों की सराहना की, वहीं विधायक अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “इस राज्य में हिंदीभाषियों के साथ भेदभाव और अत्याचार हो रहा है। यहां तक कि मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जा रहे हैं।”

ghanty

अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं और हिंदीभाषी समुदाय को तृणमूल सरकार के इशारे पर दबाया जा रहा है। उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, और अब हिंदीभाषी मतदाताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।”

तृणमूल कांग्रेस का पलटवार, कहा – ‘बाहर के नेताओं पर निर्भर है बीजेपी’

asansol ashirbad foundation

बीजेपी के इस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी के कार्यकर्ता अब अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं कर रहे, इसलिए उन्हें बाहर से नेता और मंत्री बुलाने पड़ रहे हैं। टीएमसी नेता अशोक रुद्र ने कहा कि बीजेपी सिर्फ बाहरी नेताओं के सहारे चल रही है और बंगाल की राजनीति को समझने में पूरी तरह विफल हो रही है

ghanty

Leave a comment