![चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024की अधिसूचना जारी:बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे मतदान 1 IMG 20240316 WA0003](http://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240316-WA0003.jpg)
विशेष संवाददाता : आज चुनाव आयोग द्वारा देश में 18 वें आम चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आयोग निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। इस बार करीब 97 करोड़ मतदाता हैं। वहीं एक करोड़ 82 लाख नये मतदाता है। 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। सात चरणों मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 21 राज्यों में मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठवें चरण का मतदान होगा 25 मई को होगा इसमें बिहार, बंगाल,ओडिशा की सीटें शामिल हैं। अंतिम और सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा त।था 4 जून को मतगणना होगी। बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होंगे।
![चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024की अधिसूचना जारी:बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे मतदान 2 IMG 20240316 WA0002 1](http://citytodaynews.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240316-WA0002-1-1024x478.jpg)