दुर्गापुर अस्पताल में बवाल! इमरजेंसी गेट तोड़ा, मैनेजर समेत कई घायल

single balaji

युवक की बाइक दुर्घटना के बाद इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला

दुर्गापुर (पश्चिम बर्दवान), 2 जून 2025:
दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल (Durgapur Subdistrict Hospital) की इमरजेंसी विंग रविवार रात अचानक हंगामे और तोड़फोड़ का केंद्र बन गई। एक युवक की बाइक दुर्घटना के बाद इलाज के लिए लाए जाने पर उसके साथ आए युवकों ने सुरक्षा गार्ड से भिड़ंत कर ली और देखते ही देखते इमरजेंसी गेट को तोड़ डाला। इस दौरान अस्पताल के फैसिलिटी मैनेजर सहित कई लोग घायल हो गए।

इस घटना से अस्पताल परिसर में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

🔍 घटना की पूरी जानकारी:

रविवार रात एक युवक को उसके दोस्तों द्वारा बाइक ऐक्सिडेंट के बाद दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। युवक और उसके साथियों ने सीधे इमरजेंसी कक्ष में घुसने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोका, जिसके बाद युवक के दोस्तों ने गार्ड के साथ झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी

कुछ ही पलों में बवाल इतना बढ़ गया कि गुस्साए युवकों ने अस्पताल की इमरजेंसी गेट को जबरन तोड़ डाला। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल स्टाफ और मरीजों में भारी दहशत फैल गई

🚔 पुलिस की तत्परता से नियंत्रण में आई स्थिति

सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी छुट्टी पर थे, इसके बावजूद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा कर रहे युवकों को हटाया और स्थिति पर काबू पाया।

पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

🏥 अस्पताल में गूंजे सवाल

इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और आम जनता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ मरीजों की जान बचाने के लिए इमरजेंसी का इंतज़ाम किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित कर रही हैं।

ghanty

Leave a comment