मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह 16 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दौरान ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इन ग्रह चालों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। किसी के लिए यह सप्ताह नए अवसर और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशियों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
ज्योतिष गणना के अनुसार इस सप्ताह करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी साबित होगा। आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक भविष्यफल।
♈ मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्यों और फैसलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। सार्वजनिक स्थानों पर कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान या चोट का कारण बन सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में करियर और कारोबार में अपेक्षाकृत कम लाभ मिल सकता है और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार की मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
धन के लेन-देन में सावधानी रखें और कागजी कार्य समय पर पूरा करें, अन्यथा अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से विवाद से बचना चाहिए। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए विनम्रता जरूरी होगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें और अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आने वाला है। इस दौरान आपके कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के पहले भाग में आपके कठिन परिश्रम के कारण कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक साबित हो सकता है और पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और नई योजनाओं में जुड़ने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम भी बन सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण मिलने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। मौसमी बीमारी या पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और पारिवारिक वातावरण संतुलित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
♋ कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और शुभता लेकर आने वाला है। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है, जो नए संपर्क बनाने में मददगार साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा मिलेगी।
छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी डील होने की संभावना है, जिससे बाजार में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें।
♌ सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य, संबंध और कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत काफी भागदौड़ वाली रहेगी और नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन परेशान रह सकता है।
व्यापारियों को फंसे हुए धन को निकालने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में जमीन या संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है और परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर होगा। रिश्तों में सुधार के लिए परिवार के लोगों के साथ खुलकर संवाद करना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्याष्टक का पाठ करें।
♍ कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फल देने वाला हो सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम अपेक्षा से थोड़ा कम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पूरा श्रेय न मिलने के कारण मन खिन्न रह सकता है। ऐसे समय में विरोधियों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना ही बेहतर होगा।
सप्ताह के दौरान संयम और धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों को जवाब देते हैं तो सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी। परिवार में संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा कर दूर्वा अर्पित करें।
♎ तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी खुशखबरी से हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। करियर और व्यापार में प्रगति के अच्छे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
व्यापारियों के लिए सप्ताह का पहला भाग बहुत लाभदायक रहेगा और बाजार में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है, जो करियर और व्यापार में नए अवसर लेकर आएगी। आपके प्रयास और प्रतिभा के कारण कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है और किसी बुजुर्ग की मध्यस्थता से समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
♐ धनु राशि
धनु राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाते थे, वे भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे।
व्यापार से जुड़े लोग अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। पुराने प्रयासों का फल इस सप्ताह मिलने की संभावना है। साझेदारी में काम करने के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर उनके मंत्रों का जप करें।
♑ मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह प्रगति के अवसर लेकर आएगा। करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। विदेश में करियर बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सप्ताह के अंत में लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक संतोष मिलेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहेगा और बड़ी डील होने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा कर रुद्राष्टक का पाठ करें।
♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फल देने वाला रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। सप्ताह के पहले भाग में छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं और वरिष्ठों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। सप्ताह के अंत में जमीन या संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। ऐसे मामलों को अदालत की बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। व्यापारियों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
♓ मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपको अपने समय, धन और ऊर्जा का सही प्रबंधन करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मौसमी बीमारी या पारिवारिक विवाद मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों को काम के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और सहयोग न मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है। ज्यादा काम और अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। इस सप्ताह दूसरों के विवादों में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए मधुर वाणी और विनम्र व्यवहार अपनाएं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।














