30 अगस्त को ‘नवरत्न अवार्ड’, 40 उद्यमियों का होगा सम्मान

single balaji

आसनसोल : शिल्पांचल में इस बार एक बड़ा सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है। साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से “नवरत्न अवार्ड 2025” का आयोजन 30 अगस्त को आसनसोल के फर्न रेजीडेंसी में होगा। इस अवसर पर 40 युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में ईसीएल के सीएमडी, सेल के डायरेक्टर, मंत्री मलय घटक, एडीडीए चेयरमैन कवि दत्ता, डीएम, सीपी, मंत्री बाबुल सुप्रियो, चंद्रनाथ सिंह और शशि पांजा मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को आश्रम मोड़ स्थित होटल पार्वती इंटरनेशनल में साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई। मौके पर संगठन के पदाधिकारी सचिन राय, विनोद गुप्ता, वी के ढल, जगदीश बागड़ी, सपन चौधरी, नवनीता बनर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की अनोखी पहल

Untitled 3

इस आयोजन की कमेटी के चेयरमैन व्यवसायी एवं समाजसेवी सचिन राय बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उत्साहित करना है, खासकर वे युवा जो वेबसाइट, उद्योग और व्यवसाय जगत से जुड़े हैं। सचिन राय ने कहा, “आसनसोल किसी से कम नहीं है। यहाँ कोयला, स्टील, पानी समेत अनेक संसाधन मौजूद हैं और हाल ही में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के एक छात्र ने नीट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। यही कारण है कि हम यह अवार्ड कार्यक्रम यहीं से शुरू कर रहे हैं।”

इस बारे में जानकारी देते हुए जगदीश बागड़ी ने बताया कि कमेटी का गठन कर लिया गया है और अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार तय किए गए हैं। इस बार दक्षिण बंगाल के आठ जिलों से 26 पुरुष और 14 महिलाएँ नवरत्न अवार्ड से सम्मानित होंगी। उनका मानना है कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ी को इंडस्ट्री और समाज की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ghanty

Leave a comment