शगुन मैरिज हॉल विवाद में राजनीतिक रंग, मेयर-पार्षद हुए आमने-सामने, कंपनी ने रेशमा को लिया आड़े हाथ

single balaji

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड स्थित शगुन मैरिज हॉल विवाद अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप ले चुका है। मेयर विधान उपाध्याय द्वारा अपनी ही पार्टी की काउंसलर सी.के. रेशमा के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की घोषणा के बाद, अब काउंसलर सी.के. रेशमा ने भी पलटवार करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

रेशमा ने कहा कि वे भी नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आर.के. श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक और एम.बी. एंटरप्राइज के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी। उनका आरोप है कि विवाद वाले दिन वे अकेली थीं, जबकि निगम अधिकारी अपने साथ बाउंसर और मीडिया लेकर पहुंचे थे, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके।

काउंसलर ने मेयर विधान उपाध्याय पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेयर ने मीडिया में यह कहकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की कि वे इस कम्युनिटी हॉल से आय कमा रही थीं। रेशमा के अनुसार, वे एक वेलफेयर संगठन चलाती हैं जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार देना है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कल्याणेश्वरी में नगर निगम का एक और कम्युनिटी हॉल पीपीपी मॉडल पर चल रहा है, जहाँ रात में बार डांस तक होने की शिकायतें हैं। रेशमा ने सवाल उठाया कि ऐसी गतिविधियों पर निगम क्या कार्रवाई कर रहा है।

फिलहाल इस पूरे विवाद ने नगर निगम के अंदर राजनीतिक टकराव को और गहरा कर दिया है।

वही इस विषय पर एमबी इंटरप्राइज कंपनी की टेंडर प्राप्त मालकिन मोनिदीपा बनर्जी ने कहा कि पार्षद तमाम तरह के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। उनके पास कोई प्रमाण नहीं है, यहां तक कि पार्षद तथ्यों से परे बात कर रही हैं। बार संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कोई दस्तावेज तक जमा नहीं किए गए हैं। अगर अनुमति मांगी गई है तो आबकारी विभाग से सब कुछ पता चल जाएगा। नाम बदलने की बात भी कोरा झूठ है। वहीं एक बेहतर सुविधा व व्यवस्था दिलाने के लिए अगर स्वीमिंग पुल बनाया गया है, ताकि बच्चों-लोगों को आनंद मुल सके, तो क्या स्वीमिंग पुल बनाना गलत बात है? यहां सब कुछ नियम मानकर चल रहा है। मैंने टेंडर के पैसे दे दिए हैं अभी तक कम्युनिटी हॉल हमें हैंड ओवर नहीं किया गया। ऊपर से हम लोगों को बदनाम किया जा रहा है। पार्षद निजी स्वार्थ के लिए डर्टी पॉलिटिक्स कर रही हैं।

ghanty

Leave a comment