स्वामी विवेकानंद जयंती पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन में भव्य आयोजन

single balaji

आसनसोल:
स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अनुयायी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही। आश्रम पहुंचने पर रामकृष्ण मिशन के महाराज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के प्रति उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृष्ण प्रसाद ने कहा कि वे सदैव सनातन परंपराओं के संरक्षण और समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। उन्होंने कहा,
“भगवान ने जो हमें दिया है, उससे बढ़कर समाज और सनातन कार्यों में योगदान देना ही सच्ची सेवा है।”

उन्होंने आगे कहा कि पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

कृष्ण प्रसाद ने बताया कि आश्रम के महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें आगे भी निरंतर समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में लगे रहने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने रामकृष्ण मिशन द्वारा शिक्षा, सेवा और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चर्चा, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिससे आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

ghanty

Leave a comment