‘हिंदुओं हिंदुओं क्यों कह रहे हैं?’ शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

single balaji

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जहां एक ओर आम लोग से लेकर बॉलीवुड सितारे इस हमले की निंदा कर रहे हैं, वहीं अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का एक बयान सोशल मीडिया पर तूफान ला चुका है।

दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान जब शत्रुघ्न सिन्हा से पहलगाम हमले को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने पलटकर सवाल कर दिया, “ये हिंदुओं हिंदुओं क्यों कह रहे हैं?” इसके बाद उन्होंने पूरे मामले को “प्रोपेगैंडा वॉर” करार देते हुए तनाव न बढ़ाने की अपील की।

“हिंदू-मुसलमान सब भारतीय हैं” – शत्रुघ्न सिन्हा

वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा कहते नजर आए, “हिंदू-मुसलमान सब अपने लोग हैं। मीडिया इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा उछाल रही है। यह प्रोपेगैंडा वॉर है, जो मोदी जी और उनके ग्रुप की ओर से बढ़ाया जा रहा है। हमें संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए, ना कि जख्मों पर नमक छिड़कना।”

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

शत्रुघ्न सिन्हा का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। कई यूजर्स ने उन्हें “पाकिस्तानी एजेंट” कहकर ट्रोल किया, तो कुछ ने उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की हालिया शादी को लेकर भी तंज कसे। एक यूजर ने लिखा, “अगर सब भाई-भाई हैं तो हिंदू पहचानते ही गोली क्यों मारी?” वहीं दूसरे ने कहा, “देशद्रोहियों को सबसे पहले सबक सिखाना चाहिए।”

सवालों के घेरे में शत्रुघ्न सिन्हा

कई लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर हमले में पीड़ित हिंदू ही हैं, तो इसे छुपाने या दबाने की कोशिश क्यों हो रही है? क्या शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोग वास्तव में पीड़ितों की पीड़ा को कम आंक रहे हैं?

देश में बढ़ता आक्रोश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बयानों ने इस आक्रोश को और बढ़ा दिया है। लोग अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे समय में जब एकजुटता की जरूरत है, तब कुछ लोग क्यों भटकाव फैला रहे हैं?

ghanty

Leave a comment