रुड़कली कांड: मासूम बच्चों की हत्या से दहला गांव, मनीष चौधरी ने पीड़ित पिता से की मुलाकात, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

single balaji

मुजफ्फरनगर|
भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते मां द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डालने की दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी गांव पहुंचे और पीड़ित पिता मोहम्मद वसीम से मिलकर उन्हें कानूनी व सामाजिक लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

🗣️ “ऐसी मां को कानून और समाज दोनों माफ नहीं करेंगे” – मनीष चौधरी

मीडिया से बातचीत में मनीष चौधरी ने कहा,

“अपने अनैतिक संबंधों के लिए अपने ही मासूम बच्चों को जहर देना न केवल अपराध है बल्कि मानवता पर धब्बा है। ऐसी महिलाओं के लिए न समाज में जगह है, न कानून में रहम।”

उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में जिस तरह मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ रहा है, उसने पारिवारिक ताने-बाने को तोड़ दिया है।

“बच्चों की परवरिश में लापरवाही और आधुनिकता की आड़ में संस्कारों को दरकिनार करने की प्रवृत्ति ही ऐसी अमानवीय घटनाओं को जन्म दे रही है।

🧑‍⚖️ न्याय की लड़ाई में मनीष चौधरी देंगे साथ

मनीष चौधरी ने मोहम्मद वसीम को आश्वस्त किया कि उनके बच्चों के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह कानूनी स्तर पर भी साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने समाज के बुजुर्गों और जिम्मेदार नागरिकों से अपील की कि वे बच्चों पर सतर्क निगरानी रखें और संस्कृति व सामाजिक मर्यादाओं से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएं।

ghanty

Leave a comment