Friday, 11 September 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
₹20 हजार की रिश्वत लेते ईसीएल अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई से मचा हड़कंप आसनसोल में जोमैटो डिलीवरी कर्मचारियों का काम बंद, कम पेआउट को लेकर भड़का विरोध नियामतपुर में गूंजा भक्ति का जयकारा, श्याम दादी मंदिर की विशाल कलश यात्रा ने मोहा मन बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, आसनसोल में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तेज बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी मिनीबस, एक महिला और बच्चा घायल; नियामतपुर में मचा हड़कंप दुर्गापूजा से पहले आसनसोल को बड़ी राहत! भगत २ मोड़ से जुबली मोड़ तक सड़क की मरम्मत जल्द ₹20 हजार की रिश्वत लेते ईसीएल अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की कार्रवाई से मचा हड़कंप आसनसोल में जोमैटो डिलीवरी कर्मचारियों का काम बंद, कम पेआउट को लेकर भड़का विरोध नियामतपुर में गूंजा भक्ति का जयकारा, श्याम दादी मंदिर की विशाल कलश यात्रा ने मोहा मन बागेश्वर बाबा के पोस्टर जलाने पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, आसनसोल में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तेज बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी मिनीबस, एक महिला और बच्चा घायल; नियामतपुर में मचा हड़कंप दुर्गापूजा से पहले आसनसोल को बड़ी राहत! भगत २ मोड़ से जुबली मोड़ तक सड़क की मरम्मत जल्द
आसनसोल-दुर्गापुर

2021 के चुनाव बाद हिंसा मामले में रानीगंज के पूर्व उपप्रधान अशोक हेला और श्रमिक नेता विवेक मंडल गिरफ्तार

Moutushi · 24 June 2026, 2:31 PM

आसनसोल: वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के पूर्व उपप्रधान अशोक हेला और तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन के नेता विवेक मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

मंगलवार को रानीगंज से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीगंज थाने में रखने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दोनों को आसनसोल दक्षिण थाना स्थानांतरित किया गया।

अदालत में पेशी के दौरान दोनों आरोपी मास्क पहने हुए नजर आए। प्रशासन ने पूरे मामले को लेकर सख्ती बरतते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि अशोक हेला और विवेक मंडल के खिलाफ लंबे समय से इलाके में दबंगई, आतंक फैलाने, चुनाव के दौरान विरोधी कार्यकर्ताओं को धमकाने, महिलाओं पर अत्याचार, मारपीट और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से हिरासत की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव बाद हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस गिरफ्तारी के बाद रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों के राजनीतिक माहौल में एक बार फिर गर्मी आ गई है। आम लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और सभी की नजर अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Advertisement