DJ की गूंज और लाठियों के प्रदर्शन संग कादारोड में निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा, विधायक लक्ष्मण घड़ुई ने किया नेतृत्व

single balaji

दुर्गापुर — रामनवमी के पावन अवसर पर दुर्गापुर शहर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। शहर के कोने-कोने से शोभायात्राओं का आयोजन किया गया, लेकिन कादारोड की शोभायात्रा अपने विशेष अंदाज़ और जोश के लिए सबसे अलग रही।

तेज आवाज़ में बजते डीजे बॉक्स, भगवा ध्वज, महिला-पुरुषों की भक्ति में डूबी टोली और साथ में लाठी खेल का रोमांचक प्रदर्शन—इस शोभायात्रा ने इलाके को पूरी तरह राममय बना दिया।
शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे स्थानिय विधायक लक्ष्मण घड़ुई ने खुद लाठी घुमाकर शोभायात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा:
🗣️ “रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, हमारी संस्कृति, परंपरा और शक्ति का प्रतीक है। आज कादारोड की जनता ने जो उत्साह दिखाया, वो अद्भुत है।”

🔸 महिलाओं ने भी दिखाया दम

इस बार की शोभायात्रा में महिला सहभागिता विशेष रूप से देखने लायक रही। लगभग 1000 श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया, जिनमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक परिधान में लाठी खेल का प्रदर्शन करती नज़र आईं

🔸 सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद

दुर्गापुर थाना पुलिस ने पूरी शोभायात्रा के दौरान सतर्कता बरती। हर मोड़ पर पुलिस की निगरानी और CCTV से नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम बिना किसी अव्यवस्था के शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

शोभायात्रा में बज रहे भक्ति गीत, लोगों की ऊर्जा और जय श्रीराम के नारों ने कादारोड के माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ghanty

Leave a comment