आसनसोल : रामनवमी के शुभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। पूरे शहर को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
🚧 बैरिकेडिंग और ट्रैफिक कंट्रोल:
शहर में कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। शोभायात्रा मार्ग को पूरी तरह नो एंट्री ज़ोन घोषित किया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक लगा दी गई है और बस सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं ताकि यातायात सुचारु रहे और भीड़भाड़ से बचा जा सके।

🛡️ हाई अलर्ट: RAF, ड्रोन और वॉटर कैनन तैनात
सुरक्षा के लिहाज़ से RAF, वाटर कैनन, ड्रोन कैमरा और सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन से भीड़ पर नजर रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
📣 अफवाहों से बचें, सहयोग करें:
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग दें।










