असाधारण हिंदी प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, असनसोल में होगा सम्मान समारोह

single balaji

असनसोल, पश्चिम बंगाल:
हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध Sanmarg Foundation (Sanmarg Hindi Daily का CSR विंग) 2006 से चला आ रहा है एक अनूठा पहल – ‘राम अवतार गुप्त उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान’, जो हर साल उन छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को सम्मानित करता है जिन्होंने हिंदी शिक्षा में अनुकरणीय योगदान दिया है।

🎯 2025 – संस्थापक-सम्पादक राम अवतार गुप्त जी की जन्मशताब्दी वर्ष

2025 Sanmarg परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वर्ष संस्थापक-संपादक स्व. श्री राम अवतार गुप्त जी की जन्मशताब्दी का वर्ष है। इस ऐतिहासिक अवसर को और भी खास बनाने हेतु इस वर्ष इस पहल को नए स्तर तक ले जाने की तैयारी की गई है।

🏫 सम्मान समारोह 29 मई 2025 को असनसोल में

29 मई 2025 को असनसोल में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में CBSE बोर्ड परीक्षा 2024-25 में हिंदी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

🌐 इस कार्यक्रम के डिजिटल मीडिया पार्टनर हैं – City Today News

Sanmarg Foundation के इस अहम सामाजिक-शैक्षणिक कार्यक्रम में City Today News को डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में जोड़ा गया है, जो इस पहल की जानकारी को व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचाने में योगदान देगा।

📲 रजिस्ट्रेशन शुरू – www.sanmarg.in पर जाएं

यदि आपने हिंदी विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है तो इस विशेष सम्मान समारोह में भाग लेने का सुनहरा मौका बिल्कुल न चूकें। रजिस्ट्रेशन के लिए अभी जाएं 👉 www.sanmarg.in

🏆 हिंदी शिक्षा में उत्कृष्टता का उत्सव, छात्रों की मेहनत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच!

Sanmarg Foundation का यह प्रयास केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अभियान है हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने का, छात्रों को प्रेरित करने का और देशभर में हिंदी शिक्षा की महत्ता को स्थापित करने का।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है बल्कि हिंदी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए भी एक सशक्त माध्यम है। City Today News गर्व के साथ इस सामाजिक प्रयास का हिस्सा बन रहा है।

ghanty

Leave a comment