एक भड़काऊ फर्जी वीडियो, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करते हुए पाकिस्तान से “माफी मांगने” का दावा किया गया—इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में भारतीय रेलवे के कर्मचारी इमरुल शेख उर्फ स्वप्न शेख (50) को पूर्व बर्धमान जिले के पिचकुड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
🔥 क्या था वीडियो में?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जब देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उबाल मार रहा था, उसी समय इमरुल शेख ने एक फर्जी वीडियो शेयर किया, जिसमें PM मोदी की आवाज में यह कहा जा रहा था कि,
“भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान से हाथ जोड़कर माफी मांगी।”
इस आपत्तिजनक वीडियो में पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडे और हंसी वाले इमोजी भी शामिल थे, जिससे देशवासियों की भावनाएं और भड़क गईं।
🚨 कैसे हुआ खुलासा?
- इमरुल ने यह पोस्ट फेसबुक पर अपने प्रोफाइल से किया।
- कुछ लोगों ने उसे फोन कर पोस्ट डिलीट करने की सलाह दी, और उसने पोस्ट हटा भी दी।
- लेकिन तब तक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।
👮♂️ पुलिस ने कैसे पकड़ा?
- वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
- गुसकरा फांड़ी की पुलिस ने शाम को स्वप्न शेख को हिरासत में लिया।
- रात होते-होते औपचारिक रूप से देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
📢 प्रशासन का कड़ा रुख
पुलिस ने साफ कहा है कि:
“देश की सुरक्षा और प्रधानमंत्री के नाम पर झूठी जानकारी फैलाना गंभीर अपराध है। सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी और भड़काऊ सामग्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”













