आसनसोल में राजनीतिक बदले की कार्रवाई? AIMIM-कांग्रेस आमने-सामने

single balaji

आसनसोल |

रेलपार निवासी नियाज़ अहमद की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस और AIMIM ने संयुक्त रूप से आसनसोल उत्तर थाना का घेराव किया और जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नियाज़ अहमद को एक फर्जी मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया है, जबकि वह इलाके की पानी की समस्या को लेकर आवाज़ उठा रहा था

🔥 “आवाज़ उठाना गुनाह बन गया है!”

कांग्रेस नेता प्रसनजीत पोएटुंडी, शाह आलम और AIMIM जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि—

“जो युवा जनता की समस्याओं के लिए खड़ा होता है, उसे सरकार दबाने की कोशिश करती है। पुलिस अब तटस्थ नहीं रही, वह सत्ताधारी नेताओं के इशारों पर काम कर रही है।”

🧨 “बीरभूम में गालीबाज नेता खुले घूमते हैं, यहां आम युवक जेल में!”

प्रदर्शन के दौरान दानिश अज़ीज़ ने तृणमूल नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा—

“बीरभूम में जब टीएमसी नेता आम जनता को गाली देते हैं, या अनुब्रत मंडल जैसे आरोपी नेता पुलिस की बाहों में कोर्ट जाते हैं, तब कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन रेलपार का एक आम युवक जेल चला जाता है!”

✊ आंदोलन और बढ़ेगा, चेतावनी दी गई

नेताओं ने साफ़ कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की और नियाज़ को रिहा नहीं किया गया, तो रेलपार का हर गली-मोहल्ला सड़कों पर उतर आएगा
उन्होंने यह भी मांग की कि जिन अधिकारियों ने झूठे आरोपों में गिरफ्तारी की है, उन्हें तत्काल स्थानांतरित किया जाए।

ghanty

Leave a comment