एनएच-19 पर खौफनाक हादसा, मिनी बस को एक्सप्रेस बस ने मारी टक्कर

single balaji

जामुड़िया (पश्चिम बर्धमान):
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जामुड़िया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 अंतर्गत डहर इलाके में यात्रियों से भरी एक मिनी बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिनी बस सड़क किनारे यात्रियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक्सप्रेस बस ने नियंत्रण खो दिया और सीधे मिनी बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई

हाईवे पर मचा हड़कंप

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल यात्रियों की चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और बसों का सड़क किनारे रुकना आम बात है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड कंट्रोल और सख्त निगरानी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ghanty

Leave a comment