देश-दुनिया की अहम खबरें: एक नजर में। (NEWS BULLETIN 255)

single balaji

TOP NEWS

1.एक मंच पर PM मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शहबाज… चीन में SCO नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन
2.बंगाल में 13.69 प्रतिशत फर्जी मतदाता, SIR से पहले रिसर्च रिपोर्ट में बड़ा दावा

WEST BENGAL

3.मंत्री प्रदीप मजूमदार की कार को हावड़ा के डोमजूर में NH-16 पर अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त, मंत्री सुरक्षित; ट्रक ड्राइवर अरेस्ट
4.अयोग्य उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद SSC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में वकील फिरदौस शमीम, दागियों की लिस्ट पूरी नहीं होने का दावा
5.प्रिंसेप घाट में गंगा में नाव में युवती से बलात्कार के आरोप में युवक अरेस्ट, 14 जुलाई को युवती ने नेताजीनगर थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
6.बशीरहाट के स्वरूपनगर में 18 दिन से लापता व्यवसायी का सड़ा-गला शव इच्छामती नदी के किनारे झाड़ियों से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
7.दुर्गापुर में 15 दिनों से लापता गृहिणी की रहस्यमय मौत, परित्यक्त कुएं में मिला महिला का सड़ा-गला शव
8.सिलीगुड़ी से डुआर्स का सफर हुआ आसान, गाजलडोबा में तीस्ता बैराज पुल दुर्गा पूजा से पहले खुला

NATIONAL

9.PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ चीन का साथ मांगा, चीनी राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया
10.फर्जी दलों पर सख्ती के लिए कोर्ट में याचिका दायर, EC को नियम बनाने के लिए निर्देश देने की मांग
11.हिमाचल में अब तक 3042 करोड़ का नुकसान, 320 लोगों की गई जान, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड- पावर प्रोजेक्ट टनल में फंसे 11 कर्मचारी, राजस्थान के हनुमानगढ़ में किले की दीवार ढही
11.अगस्त में उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश 2001 के बाद सबसे अधिक; सितंबर के लिए भी IMD का अलर्ट
12.SC के जस्टिस नाथ बोले- आवारा कुत्तों ने दुनियाभर में फेमस किया, उनकी भी दुआएं मिल रहीं; 10 दिन पहले फैसला सुनाया था
13.बिहार: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के दावों का खंडन कर बोले चुनाव अधिकारी, ‘लोगों के नाम, उम्र और माता-पिता के नाम समान होना आम बात’
14.मुंबई: मराठा आंदोलनकारी जरांगे ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- ‘नहीं मानी मांगें तो पानी पीना भी कर देंगे बंद’
15.पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार में विधान परिषद सदस्य के रूप में नामित
16.दरभंगा: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बाइक चोरी, ढाबा संचालक ने राहुल के सुरक्षा में तैनात कमांडो पर लगाया आरोप
17.रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ ने जताया दुख

INTERNATIONAL

18.इंडोनेशिया में सांसदों की सैलरी बढ़ने पर प्रदर्शन, संसद जलाई: डिलीवरी बॅाय की मौत से और बिगड़े हालात, राष्ट्रपति प्रबोवो का चीन दौरा रद्द

CITY TODAY NEWS NETWORK, ASANSOL

ghanty

Leave a comment