देश-दुनिया की अहम खबरें: एक नजर में। (NEWS BULLETIN 183)

single balaji

TOP NEWS

1.उपराष्ट्रपति चुनाव: कल तक फाइनल होगा NDA का उम्मीदवार, 21 अगस्त को नामांकन; BJP संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा फैसला
2.ट्रम्प-पुतिन के बीच 3 घंटे बैठक, कोई डील नहीं हुई:दोनों 12 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवाना हुए, पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया, ‘अगली बार मास्को में..’ रूसी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा-‘मुझे थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ेगी’

WEST BENGAL

3.सिंगूर की नर्स का शव ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पोस्टमार्टम के लिए कल्याणी एम्स ले जाया गया
4.बम बनाने की सामग्री बेचने के आरोप में NIA ने भगवानपुर से TMC नेता को किया गिरफ्तार
5.पुरी के होटल में बर्दवान के प्रेमी युगल का शव बरामद, विवाहेतर संबंध के चलते आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

NATIONAL

6.आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, वृंदावन में 10 लाख भक्त: मथुरा में सोने से बनाए गए ठाकुर जी के वस्त्र; द्वारका में रात 2.30 बजे तक होंगे द्वारकाधीश के दर्शन
7.पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी 7वीं पुण्यतिथि आज, श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल सदैव अटल पर पहुंचे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी
8.पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून, स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं
9.झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा: विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जमशेदपुर में आज ही होगा अंतिम संस्कार
10.बिहार: 1 करोड़ रोजगार, उद्योगों को दोगुनी सब्सिडी और मुफ्त जमीन, CM नीतीश का बड़ा ऐलान
11.पटना: कार में मिले दो भाई-बहन के शव, पुलिस-FSL की टीम जांच में जुटी

INTERNATIONAL

12.‘अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में होते तो यूक्रेन के साथ नहीं होता रूस का युद्ध’, अमेरिका में पुतिन का बड़ा बयान

CITY TODAY NEWS NETWORK, ASANSOL

ghanty

Leave a comment