पीएम मोदी ने बंगाल के आरामबाग में 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का दिया सौगात।

IMG 20240301 WA0041 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली से बंगाल की दो दिवसीय यात्रा के लिए अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनका स्वागत राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद वे झारखंड के धनबाद जिले के यूरिया कारखाने के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए। वहां से वे  अपराहन 03.00 बजे के लगभग पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के आरामबाग पहुंचे।

IMG 20240228 WA0163 1

जहां उन्होंने 7000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था काफी तीव्र गति से बढ़ रही है। जल्द ही भारत विश्व का तीसरा अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा, क्योंकि देश तेजी के साथ विकास कर रहा है। हम लोग 2047 तक भारत को विकसित देश की श्रेणी में लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

IMG 20240301 WA0042 1

अर्थव्यवस्था की बढ़ती हुई यह तेजी, यह दर्शाती है कि हमारी नीति और निर्णय सही हैं, क्योंकि हमारी नीयत सही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता किसान, गरीब, महिला और युवा हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां 7000 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इससे यहां के कई जिलों को लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं में रेलवे, पोर्ट, पेट्रोलियम और जल शक्ति से जुड़ी परियोजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में पश्चिम बंगाल में लगभग

IMG 20240228 WA0139 1

13000 करोड़ रुपए की  रेलवे की आधुनिकीकरण की परियोजनाओं पर कार्य किया गया है, जो 2014 के पहले से तीन गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यहां पिछले 10 वर्षों में 100 से अधिक ट्रेनें दी गई है। जिसमें पांच वंदे भारत ट्रेन है। जिससे बंगाल की जनता एक नई रेल यात्रा का आनंद उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि तारकेश्वर स्टेशन को भी अमृत स्टेशन के रूप में आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

IMG 20240228 WA0116 1

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि इन परियोजनाओं से हुगली, हावड़ा, बाटानगर, डानकुनी के लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेट्रोलियम परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पाइपलाइन के द्वारा  हल्दिया से बरौनी गैस पहुंचाई जा रही है। इससे बंगाल, झारखंड, बिहार और उड़ीसा को आपूर्ति की जाएगी। इससे पैसे की बचत भी होगी और परिवहन को लेकर टेंशन भी कम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ राज्य के राज्यपाल सी वी आनंद बोस, बंगाल के प्रतिपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी, सुमित्रा खां सुकांत मजुमदार आदि भी उपस्थित थे।

ghanty

Leave a comment