🔥 युवक की संदिग्ध मौत से गुस्साए ग्रामीण, पुलिस पर बरसे पत्थर, इलाके में तनाव!
दुर्गापुर: गुरुवार को दुर्गापुर के पांडवेश्वर ब्लॉक के कुमारडिही गांव में एक युवक की रहस्यमयी मौत को लेकर बवाल मच गया। फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद पुलिस के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर बरसाए, जिससे डिप्टी कमिश्नर अभिषेक गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।
🔥 आखिर क्या है पूरा मामला?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक युवक पल्लव बाउरी (22) का अपने पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। बुधवार रात जब वह चुपके से महिला के घर में घुसा तो उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसी कमरे से पल्लव की लटकी हुई लाश मिली!
⚠️ पुलिस के खिलाफ भड़के लोग!
🚨 ग्रामीणों का आरोप – परिवार को बिना बताए पुलिस ने शव को जबरदस्ती उठाया!
💥 गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, दुकानों और घरों में तोड़फोड़!
🚔 पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, अफसरों को बचाने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया!
🔴 पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 गिरफ्तार!
📌 15 उपद्रवियों के साथ-साथ वह दंपति भी गिरफ्तार, जिनके घर से शव बरामद हुआ।
📌 संजय रूइदास और उसकी पत्नी सीमा रूइदास को पुलिस ने हिरासत में लिया।
📌 कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की।













