‘मिशन-शक्ति’ के तहत महिलाओं में नई चेतना! संजय सिन्हा ने संभाली मुहिम की कमान

unitel
single balaji

📍कोलकाता / पश्चिम बंगाल | स्पेशल रिपोर्ट

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरे देश में अब एक नई मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन “इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल” की ओर से पूरे भारत में ‘मिशन–शक्ति’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों — पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, कोलकाता, बांकुड़ा और पुरुलिया — में रविवार और सोमवार को इस अभियान का विशेष आयोजन किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व संगठन के चेयरमैन संजय सिन्हा ने किया। उनके नेतृत्व में टीम ने कई सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण इलाकों में जाकर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

चेयरमैन संजय सिन्हा ने कहा—

“हमारा उद्देश्य सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि हर महिला को इतना सशक्त बनाना है कि वो किसी भी संकट में खुद की रक्षा कर सके। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी।”

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1091), साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, और मानव तस्करी से सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
संजय सिन्हा ने महिला एवं बाल तस्करी की समस्या पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया कि समाज में ऐसे अपराधों के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में टीम के सदस्य — सुशील नुनिया, कौशिक रॉय चौधरी, किरण नुनिया, दीपक मित्रा, पवन सिंह, मनोज लाला, अभिजीत लाला, हीरा पाठक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभियान के अंत में कई साहसी और प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

ghanty

Leave a comment