आसनसोल के मुरगासल इलाके के 15 वर्षीय आदित्य धनराज सोमवार (6 फरवरी) की शाम गोधूली मोड़ से अचानक लापता हो गया। आदित्य नवमी कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

परिवार के अनुसार, आदित्य शाम को घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने आसनसोल साउथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच, परिवार की गुहार
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गोधूली मोड़ के आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद परिवार और पड़ोसी दहशत में हैं।

लापता किशोर के पिता कांतेश कुमार ने कहा, “हम आदित्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। अगर किसी ने उसे देखा है या उसके बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया हमें बताएं।” परिवार ने दो मोबाइल नंबर साझा किए हैं: 8170002934 और 9563090136।

स्थानीय प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
स्थानीय प्रशासन ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि आदित्य को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।













