‘हर दिन संविधान की हत्या कर रही भाजपा’: TMC प्रमुख का बड़ा हमला

single balaji

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (Samvidhaan Hatya Diwas) के रूप में मनाने के निर्णय को ‘गणतंत्र का मज़ाक’ बताया है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद संविधान को कमजोर कर रहे हैं, वे ही अब उसकी नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं।

“यह केवल पाखंड है” — ममता बनर्जी
ममता ने साफ कहा, “जो लोग संविधान का सम्मान नहीं करते, वे ही अब उसकी रक्षा की बात कर रहे हैं। यह पूरी तरह से ढोंग है।” उन्होंने यह भी ऐलान किया कि बंगाल सरकार इस दिवस को नहीं मनाएगी।

“हर दिन हो सकता है संविधान हत्या दिवस”
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “अगर देखा जाए कि भाजपा किस तरह से संविधान को बदलने और कमजोर करने की कोशिश कर रही है, तो हम हर दिन को संविधान हत्या दिवस घोषित कर सकते हैं।”

महाराष्ट्र और बिहार का उदाहरण देकर साधा निशाना
ममता ने महाराष्ट्र और बिहार की निर्वाचित सरकारों को गिराने के मामलों को याद करते हुए पूछा, “क्या यह संविधान पर हमला नहीं था? लोकतंत्र की हत्या नहीं थी?”

“ईसी और मीडिया तक को नहीं छोड़ा”
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर नियंत्रण कर रही है। “चुनाव आयोग से लेकर मीडिया तक को भाजपा ने अपने हिसाब से झुका दिया है।”

नोटबंदी पर भी हमला: “8 नवंबर हो ‘अर्थव्यवस्था विध्वंस दिवस'”
ममता ने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था की हत्या करार देते हुए कहा, “जिस तरह देश को नोटबंदी के नाम पर तबाह किया गया, उस दिन यानी 8 नवंबर को ‘अर्थव्यवस्था विध्वंस दिवस’ घोषित किया जाना चाहिए।”

“प्रधानमंत्री कौन? मोदी या अमित शाह?”
केंद्र के नेतृत्व पर तंज कसते हुए ममता बोलीं, “देश का प्रधानमंत्री कौन है? नरेंद्र मोदी या अमित शाह? ऐसा लगता है जैसे अमित शाह ही देश चला रहे हैं।”

ghanty

Leave a comment