कुल्टी में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर निकली जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों और कैडेट्स ने दिया ट्रैफिक नियमों का संदेश

single balaji

रिपोर्ट: संजीव कुमार यादव
कुल्टी: गुरुवार को कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी चिन्मय मंडल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल, स्कूल ऑफ विजडम और नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन के कैडेट्स ने संयुक्त रूप से भाग लिया और कुल्टी के विभिन्न इलाकों में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

✊ स्कूली बच्चों ने उठाई जिम्मेदारी, नियमों का दिया संदेश

रैली सेल ग्रोथ वर्क्स गोल्फ मैदान स्थित ट्रैफिक गार्ड कार्यालय से शुरू हुई। हाथों में तख्तियां और मुंह पर जोश से भरे नारे—”लापरवाही हुई तो दुर्घटना घटी“, “ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें“, “दो से अधिक बाइक पर न सवार हों“, “शराब पीकर वाहन न चलाएं“, “मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय प्रयोग न करें“, “ईयरफोन लगाना अपराध है“, “स्कूल-अस्पताल के पास हार्न न बजायें“, जैसे संदेशों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अहमियत समझाई गई।

🚨 लाइसेंस रद्द हो सकता है, जागरूकता जरूरी

ट्रैफिक गार्ड्स और बच्चों ने साथ मिलकर यह संदेश दिया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी केवल जुर्माना नहीं, बल्कि लाइसेंस रद्द होने जैसी सख्त सज़ा का कारण भी बन सकती है। भारी वाहनों के प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

👮 इस मौके पर मौजूद रहे प्रमुख लोग:

  • चिन्मय मंडल – कुल्टी ट्रैफिक प्रभारी
  • आसिम कुमार दे – एसआई
  • सपन रजक, शाहजहां आलम, दामोदर घोष, अशफाक शेख, तापस पाल, अनकिता मुखर्जी, शहनाज परवीन
  • मिहिर मंडल – नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन प्रतिनिधि
  • स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक
ghanty

Leave a comment