Friday, 9 October 2026
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
जेके नगर में महिला की रहस्यमय मौत से सनसनी, बेटी-बेटे ने लगाया हत्या का आरोप चीनाकोड़ी गोपाल महतो हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अनिल मुनिया गिरफ्तार डॉक्टरों को महंगे तोहफे और विदेश यात्राएं देने पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट सख्त ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ अभियान तेज, वार्ड 30-31 में निर्मल साथियों ने किया जागरूक पीएमओ फर्जी कर्मी मामले में रोहित नोनिया के दोनों दामाद गिरफ्तार, बिहार तक पहुंची जांच रोहित नोनिया के नाम से ‘इनामी’ पोस्टर वायरल, ₹50,001 का दावा; धेमोमेन में बढ़ी हलचल जेके नगर में महिला की रहस्यमय मौत से सनसनी, बेटी-बेटे ने लगाया हत्या का आरोप चीनाकोड़ी गोपाल महतो हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अनिल मुनिया गिरफ्तार डॉक्टरों को महंगे तोहफे और विदेश यात्राएं देने पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट सख्त ‘क्लीन आसनसोल, ग्रीन आसनसोल’ अभियान तेज, वार्ड 30-31 में निर्मल साथियों ने किया जागरूक पीएमओ फर्जी कर्मी मामले में रोहित नोनिया के दोनों दामाद गिरफ्तार, बिहार तक पहुंची जांच रोहित नोनिया के नाम से ‘इनामी’ पोस्टर वायरल, ₹50,001 का दावा; धेमोमेन में बढ़ी हलचल
आसनसोल-दुर्गापुर

कुल्टी अपहरण कांड में बड़ा खुलासा! एक युवक गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड की मांग

Moutushi · 4 June 2026, 9:45 AM

कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत मीठानी गांव से 1 जून को कथित रूप से अपहृत 19 वर्षीय कासिस कुमारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिस कुमारी बिहार के जमुई जिले के चकाई क्षेत्र की रहने वाली है और वह कुछ दिनों के लिए अपनी बहन के घर मीठानी गांव आई हुई थी। इसी दौरान अचानक उसके लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर 1 जून को कुल्टी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मीठानी गांव निवासी सुदीर पासवान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल अपहरण तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे और भी कई अहम पहलू हो सकते हैं, जिनकी जांच जारी है। वहीं, पीड़िता के परिवार ने जल्द से जल्द बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में और अधिक सख्ती बरतनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Advertisement